- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
पर्यावरण बचाओ
आज समय की माँग यही है,
पर्यावरण बचाओ
तब तक जीव है जगत में,
जब तक जग में पानी |
जब तक वायु शुद्ध रहती है,
सोंधी मिट्टी रानी |
तब तक मानव का जीवन है,
यह सबको समझाओ |
ध्वनि, मिट्टी, जलवायु आदि,
जीव जगत के मित्र सभी |
इनकी रक्षा करना,
अब कर्तव्य हमारा |
शोर और मिट्टी का संकट,
दूर करेंगे सारा |
एक वृक्ष यदि कट जाय तो,
ग्यारह वृक्ष लगाओ |
एक वृक्ष हम नित रोपेंगे,
आज शपथ यह खाओ |
आज समय की माँग यही है,
पर्यावरण बचाओ |
Comments
Post a Comment