- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
अध्यापक और विद्यार्थी (Teacher And Student) हिंदी कहानी
इस कहानी में अध्यापक और विद्यार्थी के बीच प्रश्न और उत्तर चलता है | सरल वाक्यों में चलने वाला यह सवाल-जवाब कुशल संवाद का एक नमूना है |
विद्यार्थी : नमस्ते गुरूजी |
अध्यापक : नमस्कार | तुम्हारा नाम क्या है ?
विद्यार्थी : मेरा नाम रमेश है | यह मेरी बहन है |
अध्यापक : रमेश, तुम्हारी बहन का नाम क्या है ?
रमेश : मेरी बहन का नाम राधा है |
अध्यापक : राधा, तुम कहाँ पढ़ती हो ?
राधा : मैं सरकारी स्कूल में पढ़ती हूं |
अध्यापक : यह तुम्हारा भाई है क्या रमेश ?
रमेश : हाँ, ये मेरे बड़े भाई हैं |
अध्यापक : क्या नाम है इनका ?
रमेश : इनका नाम सुहास है |
अध्यापक : तुम्हारे पिताजी क्या काम करते हैं ?
रमेश : मेरे पिताजी वकील हैं |
अध्यापक : क्या वे इसी शहर में रहते हैं ?
रमेश : जी हाँ, वे इसी शहर में रहते हैं | गुरूजी, क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं ?
अध्यापक : हाँ ! अवश्य, मेरा नाम पवनकुमार है | रमेश, तुम्हारा घर कहाँ है ?
रमेश : हमारा घर विजयनगर में है | आपका घर कहाँ है गुरूजी ?
अध्यापक : मेरा घर भी विजयनगर में है | तुम कभी मेरे घर आना, बेटा |
रमेश : हाँ गुरूजी, ज़रूर आऊंगा |
अध्यापक : अच्छा चलो, देर हो रही है |
रमेश : धन्यवाद गुरूजी | नमस्ते |
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

Comments
Post a Comment